ministry-warns-passengers-against-fake-air-suvidha

नई दिल्ली, 25 जुलाई । नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को फर्जी ‘एयर सुविधा 2.0’ पोर्टलों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है, जो उन यात्रियों को पेमेंट गेटवे पर भेजकर ठगी कर रहे हैं। मंत्रालय ने ये स्पष्ट किया है कि स्व-घोषणा फॉर्म भरना पूरी तरह निःशुल्क है। ऐसे में आधिकारिक पोर्टल ‘एयर सुविधा 2.0’ का ही उपयोग करें।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि यात्रियों को नकली ‘एयर सुविधा 2.0’ वेबसाइटों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि उन फर्जी वेबसाइटों और पोर्टल्स के बारे में ये चेतावनी जारी की गई, जो खुद को आधिकारिक ‘एयर सुविधा 2.0’ प्लेटफॉर्म बताते हैं और यूजर्स को पेमेंट गेटवे पर भेजते हैं।

मंत्रालय ने बताया कि ‘एयर सुविधा 2.0’ की सेवाएं मुफ्त हैं और यात्रियों को ‘सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म’ (स्व-घोषणा पत्र) जमा करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होता है।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ फर्जी वेबसाइटें और पोर्टल एयर सुविधा 2.0 होने का ढोंग कर रहे हैं और यात्रियों को भुगतान गेटवे पर पुनर्निर्देशित करके उन्हें गुमराह कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि एयर सुविधा 2.0 का एकमात्र आधिकारिक पोर्टल https://airsuvidha.civilaviation.gov.in/ है। ऐसे में यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे किसी भी व्यक्तिगत या यात्रा संबंधी जानकारी साझा करने से पहले वेबसाइट यूआरएल की ध्यानपूर्वक जांच कर ले और एयर सुविधा 2.0 सेवाएं प्रदान करने का दावा करने वाली किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर भुगतान करने से बचें।

मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को सूचित किया जाता है कि एयर सुविधा 2.0 सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं और स्व-घोषणा पत्र जमा करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें और प्रामाणिक जानकारी के लिए सरकारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights