नीरज प्रजापति 

मुजफ्फरनगर के ब्रह्मपुरी में विद्युत विभाग की बड़ी छापेमारी, 17.26 किलोवाट का अवैध भार पकड़ा; एंटी पावर थैफ्ट थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

मुजफ्फरनगर। विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कस दिया। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू रूड़की रोड के हाईलोस फीडर मल्हूपुरा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में विभागीय टीम ने सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कई कनेक्शनों की गहन जांच की, जिसमें सात उपभोक्ताओं द्वारा मीटर की केबल में कट लगाकर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया। जांच में कुल 17.26 किलोवाट का अवैध विद्युत भार पाया गया।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच करते हुए उन उपभोक्ताओं को चिह्नित किया, जो विभागीय व्यवस्था को दरकिनार कर अवैध तरीके से विद्युत का उपभोग कर रहे थे। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित उपभोक्ताओं ने मीटर की केबल में कट लगाकर विद्युत की खपत को प्रभावित करने का प्रयास किया था।
अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड वाणिज्य 2 कुलदीप सिंह के निर्देशन में किया गया। शासन के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य अभियंता (वितरण) विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल तथा संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में टीम को विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगाया गया था। विभागीय टीम में विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2) के सहायक अभियंता (रेड) अक्षय कुमार सिंह, अवर अभियंता (रेड) दिलीप यादव और अवर अभियंता (रेड) अखिलेश कुमार सरोज शामिल रहे।

सात मामलों में कानूनी कार्रवाई

विद्युत चोरी पकड़े जाने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सातों उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग के अनुसार, सभी मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सातों उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थैफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड वाणिज्य 2 कुलदीप सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि बिजली चोरी के मामलों में अब केवल कनेक्शन की जांच तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि चोरी पकड़े जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड वाणिज्य 2 कुलदीप सिंह ने कहा कि विद्युत चोरी से होने वाले राजस्व नुकसान को रोकने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

चोरी मिली तो सीधे होगी कार्रवाई: कुलदीप सिंह अधिशासी अभियंता 

कुलदीप सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड वाणिज्य 2 ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें और केवल विधिवत एवं अधिकृत विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जांच के दौरान यदि किसी उपभोक्ता के यहां विद्युत चोरी पाई जाती है तो उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई ने बिजली चोरी करने वालों को साफ संदेश दिया है कि मीटर से छेड़छाड़ या केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने का प्रयास अब भारी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights