मुजफ्फरनगर। शहर के कच्ची सड़क इलाके में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने मेडिकल एजेंसी एएम ट्रेडर्स के संचालक के आवास पर दबिश देकर चौंकाने वाला खुलासा किया। छापेमारी के दौरान एजेंसी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाइयों का अवैध भंडार बरामद हुआ। इनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।जानकारी के अनुसार, औषधि निरीक्षक की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और स्थानीय पुलिस बल ने छापा मारा।

टीम को मौके पर ड्रग एक्ट का गंभीर उल्लंघन करते हुए कई नशीली दवाएं मिलीं, जिन्हें नियमों के विरुद्ध स्टॉक किया गया था।अधिकारियों ने बरामद सभी दवाओं को तत्काल सील कर लिया और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। औषधि निरीक्षक पवन साक्य ने बताया कि जब्त की गई दवाओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights