टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से सभी 10 कंपनियां मुनाफा कमाकर हरे निशान में बनी रहीं। बाजार की तेजी के कारण इन 10 कंपनियों के मार्केट कैप में सिर्फ 3 दिन के कारोबार के बाद 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल को हुआ।

इस सप्ताह के कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, आईटीसी, इंफोसिस और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में कुल 3,84,004.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। 15 से 17 अप्रैल के बीच हुए कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 76,483.95 करोड़ रुपये उछल कर 14,58,934.32 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 75,210.77 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 10,77,241.74 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 74,766.36 करोड़ रुपये बढ़ कर 17,24,768.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 67,597 करोड़ रुपये के फायदे के साथ उछल कर 10,01,948.86 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 38,420.49 करोड़ रुपये बढ़ कर 7,11,381.46 करोड़ रुपये के स्तर पर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 24,114.55 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 11,93,588.98 करोड़ रुपये के स्तर पर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 14,712.85 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,68,061.13 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईटीसी का मार्केट कैप 6,820.20 करोड़ रुपये उछल कर 5,34,665.77 करोड़ रुपये के स्तर पर, इंफोसिस का मार्केट कैप 3,987.14 करोड़ रुपये की बढ़ कर 5,89,846.48 करोड़ रुपये के स्तर पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 1,891.42 करोड़ रुपये बढ़ होकर 5,57,945.69 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,24,768.59 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 14,58,934.32 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 11,93,588.98 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,77,241.74 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 10,01,948.86 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 7,11,381.46 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 5,89,846.48 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,68,061.13 करोड़ रुपये) हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,57,945.69 करोड़ रुपये) और आईटीसी (कुल मार्केट कैप 5,34,665.77 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights