नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ‘विशाल मेगा मार्ट’ के फर्स्ट फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई। घटना आज तड़के करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और 15 गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

‘आग को अन्य फ्लोर या आसपास की दुकानों में फैलने से रोका गया’
आग लगने के बाद धूं-धूं कर जलती विशाल मेगा मार्ट की बिल्डिंग भायवता को देखा जा सकता है, यह आग तड़के करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया, स्थानीय पुलिस, फायर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गौतमबुद्धनगर के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 4:30 बजे हमें सूचना मिली कि सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट की पहली मंजिल पर आग लगी है। सूचना मिलते ही हमारी टीम सक्रिय हुई और कुल 15 फायर टेंडर्स को मौके पर लगाया गया। आग काफी तेजी से फैली थी, लेकिन टीम की त्वरित कार्यवाही से इसे समय रहते बुझा लिया गया है और आग को अन्य फ्लोर या आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया।

घटना में कोई जनहानि नहीं 
सीएफओ का कहना है कि सबसे राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट होगी। वर्तमान में आग पूरी तरह बुझ चुकी है और मौके पर स्थिति सामान्य है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्टोर के अंदर रखे सामान को काफी नुकसान पहुँचा है, लेकिन समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्यवाही ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights