नोएडा से एक बेहद दर्दनाक और लापरवाही की बड़ी घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में स्थित रोड़ी-बदरपुर (भवन निर्माण सामग्री) के एक गोदाम पर काम करने वाले एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई।

इस मामले में मृतक बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाने में परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 16 वर्षीय अनूप रोड़ी-बदरपुर के एक गोदाम पर काम करता था।

उन्होंने बताया कि बीती रात वह ट्रैक्टर लेकर कहीं सामान पहुंचाने जा रहा था। उसकी मां का आरोप है कि नाबालिग होने के बावजूद गोदाम मालिक हरेंद्र ने उसे ट्रैक्टर चलाने के लिए दे दिया। शिकायत के मुताबिक अनूप ट्रैक्टर लेकर सेक्टर 123 के हिंडन डूब क्षेत्र में जा रहा था तभी ट्रैक्टर पलट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला ने हरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights