मुज़फ्फरनगर। मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव में फॉरेक्स ठगी के मुख्य आरोपी लविश चौधरी के तीन करीबियों के घरों पर छापेमारी की। कार्रवाई सुबह से शुरू हुई, जिसमें ईडी अधिकारियों के साथ पैरामिलिट्री बल भी मौजूद रहा। इस दौरान नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

ईडी की यह कार्रवाई फॉरेक्स स्कैम से जुड़ी चल रही जांच का हिस्सा है। मंसूरपुर के घासीपुरा गांव निवासी लविश चौधरी पर कई फर्जी फॉरेक्स कंपनियों के जरिये करीब 210 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। वह निवेशकों को कुछ प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से मोटी रकम हड़प चुका है।सूत्रों के मुताबिक, लविश वर्तमान में दुबई में फरार है और इंटरपोल ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है। ईडी ने इससे पहले दिल्ली, नोएडा और रोहतक में छापेमारी कर उसकी लगभग 170 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की थी।रिजर्व बैंक ने उसकी कंपनी QFX समेत 13 फॉरेक्स प्लेटफॉर्म ब्लैकलिस्ट कर दिए हैं। वहीं, एजेंसी अब देशभर में फैले 25 अन्य एजेंटों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखे हुए है।ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है, और आने वाले दिनों में कई और ठिकानों पर छापेमारी की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights