highway-robbers-in-encounter-

कानपुर, 17 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में हाईवे पर तमंचे की नोक पर राहगीरों से लूट करने वाले दो शातिरों बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गुरुवार देर रात हुई इस घटना में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार ने बताया कि योगेंद्र विहार इलाके में रहने वाले मोहित निषाद गुरुवार को अपनी पल्सर बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी बर्रा बाईपास स्थित सिंह ढाबा के सामने दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पीड़ित से उनकी पल्सर बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के भाई रोहित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए। देर रात पुलिस टीम बर्रा के फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जूही निवासी मुन्ना खान के रूप में हुई है। उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, बारह सौ रुपये नकद, एक अदद तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि मौके से उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights