उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गुरुवार को कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगेहटा गांव निवासी मोबीन 45 वर्षीया अपनी पत्नी सरफिया पर शक करता था। जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते आज मोबिन ने अपनी पत्नी पर कई बार कुल्हाड़ी से उस समय किया जब वह स्नान कर रही थी। घटना में सरफिया (45) की मौके पर मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरर प्रवीण कुमार ने शाम को बताया कि घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना का मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारोपी पति की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights