harrawala-dhampur-station-ina

मुरादाबाद, 15 जुलाई । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मुरादाबाद रेल मंडल के हर्रावाला एवं धामपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण कार्य पूर्ण हो चुका है। दोनों स्टेशन यात्रियों एवं कर्मचारियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 17 जुलाई को अपराह्न 2:15 बजे पर हर्रावाला एवं धामपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि हर्रावाला स्टेशन पर उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तथा धामपुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, अतिथियों, स्कूल, कॉलेज के छात्र- छात्राएं एवं नगर क्षेत्र की सम्मानित जनता को आमन्त्रित किया जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights