देश व समाज के लिए प्रेरणादाई है अहिल्याबाई का जीवन: रुचि भट्ट

हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी 24 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि रानी अहिल्याबाई का जीवन देश व समाज के लिए प्रेरणादाई है। रानी अहिल्याबाई को बद्री केदार धाम व हरिद्वार सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था, आज देश उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।

दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि रानी अहिल्याबाई एक वीरांगना एवं कुशल शासक के साथ सनातन धर्म के लिए समर्पित थी।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वीरता और मूल्यों की रानी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीबों, दलितों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई वह हम सब के लिए आदर्श हैं।

हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, प्रीति गुप्ता, अभिनव चौहान, रेनू शर्मा, नवजोत वालिया, संदीप प्रधान, सौरभ शर्मा, मनोज चौहान, सुनील पाल, शर्मिला बगवाड़ी, रंजीत झा, नीति शर्मा, छवि पंत, प्रमिला गुप्ता, चित्रा शर्मा, मुस्कान कुमारी, गोमती मिश्रा, सुधा राठौर, संगीता बंसल आदि उपस्थित रहे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights