मनोज पाल (9911711593)

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बवाना में प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वातावरण ‘सतनाम वाहे गुरु’ के जयघोष से गूंज उठा। गुरुवाणी के मधुर कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।गुरुद्वारा परिसर में सुबह अरदास और कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। रागी जत्थों ने गुरु के उपदेशों को भजन-कीर्तन के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

महिलाओं और युवाओं ने लंगर सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों और गांववासियों ने सेवा भावना के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार अजब सिंह, उपाध्यक्ष सरदार पोपिंदर सिंह, सचिव तेजपाल सिंह, सह सचिव राज सिंह और कोषाध्यक्ष मिथुन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य मोनू सिंह, नितिन सिंह, सोनू सिंह, प्रदीप सिंह, धनपत सिंह, मनोज सिंह, निहाल सिंह, नमन सिंह, लवप्रीत सिंह, साहिल सिंह, सरदार अशोक सिंह, किशन सिंह, रवैल सिंह, धर्मवीर सिंह सहित गांव के अनेक सम्मानित लोग शामिल हुए।

इसके साथ ही अमित सिंह, अमरीश सिंह और आशु सिंह ने भी आयोजन की सफलता में विशेष भूमिका निभाई।गांववासियों ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ आज भी समाज में एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम और मानवता का प्रकाश फैलाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights