मुजफ्फरनगर । गुरु नानक देव जयंती की 556वी पर जिले डीएम और एसएसपी गांधी कॉलोनी स्थित गुरुदारा साहिब पहुंचे और उपस्थित संगत के साथ गुरू कीर्तन में भाग लिया । बुधवार को देशभर में गुरुनानक देव की 556 वीं जयंती संपूर्ण देश में बडे धूम-धाम से मनाई गयी । गुरुदारों में आयोजित कीर्तन में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भाग लिया और गुरूनानक देव के विचारों को नमन किया। मुजफ्फनगर में गांधी कॉलोनी स्थित गुरुदारा साहिब में आयोजित गुरु कीर्तन में जिले के डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भाग लिया । डीएम-एसएसपी ने गुरूनानक देव जंयती पर उनको नमन करते हुए हुए उपस्थित संगत से गुरु नानक देव के उपदेशो को जीवन मंें आत्मसात करने का संदेश दिया ।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डीएम-एसएसपी को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके उपदेशों एवं मानवता, सेवा तथा भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की प्रेरणा दी।


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को गुरु नानक देव जी जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन त्याग, सेवा, करुणा और बलिदान की अद्भुत मिसाल है। उनके उपदेश हमें मानवता, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में कीर्तन व अरदास संपन्न हुई तथा नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, गुरुद्वारा कमेटी सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights