मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में एसजीएसटी की विशेष जांच शाखा (एसआइबी) ने प्रिंस मेटल फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ते हुए 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और करोड़ों रुपये के माल को जब्त किया। जांच में माल की आवक-जावक में हेरफेर और रिकॉर्ड में अंतर सामने आया।एसजीएसटी उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि टीम ने फैक्ट्री के रिकार्ड का करीब 15 घंटे तक बारीकी से अध्ययन किया। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री में 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के माल का लेन-देन गलत तरीके से दिखाया गया था। इसमें 65.79 लाख रुपये का माल रिकार्ड से कम और 59.58 लाख रुपये का माल रजिस्टर से अधिक पाया गया।

व्यापारी मौके पर कोई सही दस्तावेज नहीं पेश कर सका।एसजीएसटी की टीम ने हेरफेर की गई सामग्री को तुरंत जब्त कर लिया और 32 लाख रुपये का जुर्माना भी तत्काल जमा कराया। टीम ने फैक्ट्री से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।एसजीएसटी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद दीक्षित ने बताया कि विभाग समय-समय पर सभी जीएसटी पंजीकृत फर्मों की जांच कर रहा है। जिन फर्मों पर संदेह है, उनकी तुरंत जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में कारोबारियों के बीच हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights