फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025: 10 खिलाड़ियों के साथ रियल मैड्रिड ने पचुका को 3-1 से हराया

नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप-एच मुकाबले में रियल मैड्रिड ने रविवार को मैक्सिकन क्लब पचुका को 3-1 से मात दी। यह जीत मैड्रिड के नए कोच जाबी आलोन्सो के लिए बतौर मैनेजर पहली जीत रही। यह मुकाबला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित चार्लोट में बेहद गर्म मौसम के बीच खेला गया।

मैच में रियल मैड्रिड को सातवें मिनट में ही झटका लगा जब डिफेंडर राउल एसेन्सियो को सोलोमन रोंडन को फाउल करने पर रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद 10 खिलाड़ियों वाली मैड्रिड टीम ने बेहतरीन जुझारूपन दिखाते हुए पहले हाफ में ही दो गोल कर बढ़त बना ली।

बेलिंगहम और गुलर ने पहले हाफ में बढ़त दिलाई

मैच के 35वें मिनट में गोंजालो गार्सिया के त्वरित फ्लिक से फ्रान गार्सिया को गेंद मिली, जिन्होंने बेलिंगहम को पास दिया। बेलिंगहम ने शानदार तरीके से 15 गज की दूरी से गेंद को गोल में डालकर टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद 43वें मिनट में एक और बेहतरीन मूव में ट्रेंट एलेक्जेंडर-अर्नोल्ड के फर्स्ट-टच क्रॉस पर गार्सिया ने अरदा गुलर को पास दिया और गुलर ने कोई चूक नहीं की।

वाल्वरडे ने किया जीत का पक्का

दूसरे हाफ में पचुका ने लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन थिबो कोर्टुआ की शानदार गोलकीपिंग के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने पूरे मैच में 10 बेहतरीन बचाव किए। हालांकि 80वें मिनट में एलियास मोंटिएल के डिफ्लेक्टेड शॉट ने एक सांत्वना गोल जरूर दिलाया।

इससे पहले 70वें मिनट में फेडेरिको वाल्वरडे ने स्लाइडिंग वॉली से गोल कर रियल की जीत सुनिश्चित कर दी।

मैड्रिड की अगली परीक्षा साल्ज़बर्ग के खिलाफ

इस जीत के साथ रियल मैड्रिड के दो मैचों में 4 अंक हो गए हैं (1 जीत, 1 ड्रॉ)। अब वे गुरुवार को फिलाडेल्फिया में आरबी साल्ज़बर्ग से भिड़ेंगे, जहां जीत या ड्रॉ से उनका अंतिम-16 में स्थान पक्का हो जाएगा। वहीं, पचुका की टीम दो हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

मैच में शॉट्स के आंकड़े पचुका के पक्ष में थे (25-8 कुल शॉट्स, 11-3 ऑन टारगेट), लेकिन निर्णायक क्षणों में रियल ने अधिक गुणवत्ता दिखाई और नतीजा अपने पक्ष में कर लिया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights