अध्यक्ष तहसील उद्योग व्यापार मंडल शेषधर गुप्ता ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री एके शर्मा से इस मांग पर विचार करने की बात कहीं है। उन्होंने बातचीत में बताया कि कालीन नगरी भदोही के सुरियावां में बिजली आपूर्ति की समस्या आए दिन होती रहती है। लंबे समय से 132 केवी का विद्युत सबस्टेशन बनाए जाने की मांग की जा रहीं है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब भीषण गर्मी शुरू होती है तो इस क्षेत्र की लाखों जनता जनार्दन अघोषित विद्युत कटौती एवं लो बोल्टेज की समस्या से त्राहि-त्राहि करतीं रहतीं है।
उर्जामंत्री से उद्योग व्यापार मंडल ने की सुरियावां में विद्युत सबस्टेशन स्थापित कराने की मांग
Byeditor
Jul 14, 2025
