ईडी का बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाले में कई राज्यों में छापा

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में कई राज्यों में करीब एक दर्जन स्‍थानों पर छापा मारा है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत कई राज्यों में छापा मारा है।

बिहार के पटना, नालंदा, झारखंड के रांची, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर यह कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि इस कथित घोटाले के मास्टरमाइंड 2024 के नीट यूजी पेपर लीक घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights