मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशनों का निरीक्षण कर दिये निर्देश

मुरादाबाद, 29 मई (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने गुरुवार को मंडल के गढ़मुक्तेश्वर, लाखन, महरौली, हापुड़ एवं बुलन्दशहर स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर किए जा रहे विकास एवं पुर्ननिर्माण कार्यों का देखा व परखा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि आज मंडल रेल प्रबंधक ने गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों जिसमें मुख्य रूप से प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निरीक्षण करते हुए समीक्षा की तथा कार्यों को शीघ्र उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने लाखन स्टेशन पर स्टेशन बिल्डिंग, नई गुड्स साइडिंग के कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। लाखन स्टेशन पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग व्यवस्था के कार्य प्रगति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की एवं शीघ्र कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक राज महरौली स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलखंड में ओएचई के नजदीक आने वाले पेड़ों की टहनियों को हटाने के निर्देश दिए। ताकि रेल संचालन आंधी एवं बारिश में बाधित न हो। हापुड़ स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों को परखा, स्टेशन पर प्लेटफार्म , सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते हुए कार्यों को गति के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। हाफिजपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इण्टरलॉकिंग कार्य एवं ब्लास्ट साइडिंग के कार्य की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बुलन्दशहर स्टेशन पर गुड्स साइडिंग के कार्य एवं अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में गहन चर्चा करते हुए कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए तथा स्टेशन के नजदीक अंडरपास का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights