असम राज्य की सियासत में अहम मानी जाने वाली दिसपुर विधानसभा सीट पर चुनाव बेहद दिलचस्प मुकाबले की ओर बढ़ रहा है। इस बार इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई चुनावी मैदान में उतरे हैं। तो वहीं कांग्रेस ने मीरा बोरठाकुर को चुनावी रण में उतारा है। दोनों की प्रत्याशी अपने-अपने सियासी अनुभव और जनाधार के दम पर इस सीट को जीतने का दावा करने में जुटे हैं। बता दें कि राज्य में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में चुनाव होना है।

प्रद्युत बोरदोलोई Vs मीरा बोरठाकुर

दिसपुर विधानसभा सीट पर प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा की संगठनात्मक ताकत, राज्य और केंद्र सरकारा की योजनाओं को अपनी ताकत मान रहे हैं। तो वहीं मीरा बोरठाकुर अपने पुराने जनसंपर्क और एरिया में किए गए कामों के आधार पर जनता का समर्थन जुटाने में लगी हैं। इस विधानसभा सीट को कांग्रेस अपनी वापसी के लिए बेहद अहम मान रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी इसको अपने कब्जे में बनाए रखने के लिए पूरा दमखम लगा रही है।

अर्बन मिडिल क्लास पर नजर

दिसपुर सीट पर मतदाताओं का रुझान अक्सर विकास कार्यों और लोकल मुद्दों पर बेस्ड रहता है। जिस कारण यह टक्कर और भी अधिक कांटे का बन जाता है। युवा मतदाता, सरकारी कर्मचारी और अर्बन मिडिल क्लास यहां पर निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

 

प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी सीट

दिसपुर सीट साल 2026 के विधानसभा चुनाव इन दोनों उम्मीदवारों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है। दोनों ही प्रत्याशियों के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। ऐसे में सभी की नजरें दिसपुर की इस हाई प्रोफाइल सीट पर बनी हुई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights