नई दिल्ली, 19 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की बधाई। दिल्ली की तरक्की को बढ़ावा देने और लोगों के लिए ‘जीवन को आसान बनाने’ की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, आप (रेखा गुप्ता) दिल्ली को सुंदर, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि वह (रेखा गुप्ता) दिल्ली के नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। वे इसी तरह लोगों की सेवा और दिल्ली की प्रगति में अपना योगदान देती रहें।
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं सफल जीवन तथा जनसेवा से परिपूर्ण यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करें।
