crime-froud-ajay-arrested

हरिद्वार, 22 मार्च । फर्जी पहचान बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को इस्लाम पुत्र हनीफ बताकर जमीन बेचने का खेल रचा था।

जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2024 को संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर ने रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाले व्यक्ति का असली नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने पिंकू उर्फ अजय पुत्र राजकुमार निवासी पीतपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights