कांग्रेस का दिल्ली में अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान रविवार से

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। कांग्रेस 25 मई को दिल्ली में अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने राजधानी में बढ़ते अपराधों और युवाओं की अपराधों में बढ़ती संलिप्तता और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस हमेशा अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी को समझने के साथ समाज की बेहतरी के लिए सामाजिक भूमिका निभाना अपना कर्तव्य समझती है। इसके लिए 15 मई को सभी जिला की बैठकों में और 20 मई को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया था। दिल्ली में 25 मई से अपराधों और ड्रग एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत बादली विधानसभा में मंगल बाजार रोड, स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी से की जाएगी।

जागरूकता अभियान दिल्ली के सभी ब्लॉकों में अलग-अलग तारीखों में आयोजित किए जाएंगे और अपराध एवं नशे पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक पुलिस थाने में ज्ञापन भी दिए जाएंगे। यादव ने पत्र के माध्यम से दिल्ली की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और राजधानी में अपराधों और नशीले पदार्थों की खुलेआम उपलब्धता पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस आयुक्त से तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights