मुज़फ्फरनगर। खतौली के इस्लामनगर में पटाखे विस्फोट के बाद खतौली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार देर शाम सीओ खतौली राम आशीष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैलावड़ा गाँव के आलावा क्षेत्र में में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से विभिन्न स्थानों की हवाई निगरानी की और पूर्व में विस्फोटक अधिनियम में नामजद अभियुक्तों के ठिकानों पर छापेमारी की।टीम ने रशीद एवं असलम पुत्रगण इरशाद, इरशाद पुत्र शरीफ, शादाब पुत्र शकील और हसीन उर्फ भूरा पुत्र जुम्मा के घरों की तलाशी ली। पुलिस को संदेह था कि क्षेत्र में अब भी कुछ स्थानों पर पटाखों या विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण किया जा रहा है।

ड्रोन से की गई हवाई जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के मकानों और खुले स्थानों की भी बारीकी से निगरानी की।सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अवैध पटाखा निर्माण, बिक्री या भंडारण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन सर्विलांस के जरिए पुलिस अब गांवों और बस्तियों में भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखेगी।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध विस्फोटक गतिविधि पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights