सीएम ने 1,111 पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोलीं न पानी की लीकेज रहेगी न भ्रष्टाचार रहेगा

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के जल संसाधन मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली जल बोर्ड के 1,111 जीपीएस युक्त पानी के टैंकर रवाना किए। इस दौरान के दिल्ली सरकार के मंत्री और दिल्ली के भाजपा के सांसद भी मौजूद रहे।

जल बोर्ड के यह टैंकर डीडीए ग्राउंड निरंकारी कॉलोनी आदर्श नगर से पानी की समस्या को खत्म करने कि लिए रवाना किए गए है।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने पूरी कोशिश की हर काम में पारदर्शिता हो। कहीं भी भ्रष्टाचार के लिए लीकेज नहीं रहेगी, न पानी की लीकेज रहेगी न भ्रष्टाचार की लीकेज रहेगी। दिल्ली की जल आपूर्ति को पारदर्शी, सुसंगठित और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली के पड़ोसी राज्य हमें पूरा पानी देते है, लेकिन हमारे पास ही जल भंडारण की क्षमता कम थी। दिल्ली की भाजपा सरकार आज जल भंडारण की क्षमता को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। वजीराबाद बैराज की जल भंडारण क्षमता को अगले डेढ़ महीने में दोगुना करने का काम जारी है। दिल्ली के सभी जल भंडारण स्थलों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। दिल्ली के हर गांव और हर व्यक्ति तक पानी पहुंचना सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने लोगों से पानी की बर्बादी न करने और इसका सही उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली बोर्ड के पानी से अपनी गाड़ियों को न धोए।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights