agra-holker-statue-om-birla

आगरा,30 जून । आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, अनावरण स्थल के निकट एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उ0 प्र0 के आगरा जिले में थानाक्षेत्र एत्मादपुर अन्तर्गत मॉडल स्कूल ग्राउंड में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती के उपलक्ष्य में लोकमाता की प्रतिमा का लोकार्पण और जनसभा को सम्बोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज भाग लेंगे।मिली जानकारी के अनुसार ओम बिरला मंगलवार को करीब 12:00 बजे मथुरा रेलवे स्टेशन ट्रेन से पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा करीब 1:00 बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम के बाद 2:00 बजे एत्मादपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरान्त करीब 15ः00 बजे कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन अभी तक मिले कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष प्रो0 राम शिंदे की मंगलवार को नवी मुम्बई एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाईट द्वारा करीब 2:00 बजे आगरा पहुंचने की पुष्टि की गयी है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्थापना उपरान्त करीब 16ः30 बजे कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे

मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय जयंती समारोह समिति आगरा के अध्यक्ष निहाल सिंह बघेल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल मॉडल स्कूल मैदान में करीब 30-40 हजार लोगों के सम्मिलित होने की कैपेसिटी है, हम उम्मीद कर रहे हैं की बड़ी संख्या में बघेल समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में इकट्ठा होंगे। पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की सफलता के लिए एत्मादपुर,टूंडला फिरोजाबाद,एटा जनपदों में जनसंपर्क किया गया है। यह कार्यक्रम सामाजिक कार्यक्रम है। जिसमें सभी लोगों से सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights