शहर में एक बार फिर उस समय हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी मिली। बताया जा रहा है कि कुछ निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार ई-मेल में स्कूलों और सचिवालय के अलावा 2 फ्लाइट्स को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

धमकी भरी E-Mail से हड़कंप
जानकारी के अनुसार, स्कूलों को यह धमकी सुबह 7:22 बजे ई-मेल के जरिए मिली, जिसके बाद शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संबंधित स्कूलों में पहुंच गईं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
धमकियों के कारण शहर में डर का माहौल
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई निजी स्कूलों को इस तरह की धमकी भरी ई-मेल मिल चुकी हैं। बार-बार मिल रही इन धमकियों के कारण पूरे शहर में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।
