चौधरी चरण सिंह ने अपने विचारों और कार्यों से देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया : अनिल कुमार

मुरादाबाद, 29 मई (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों, दलितों, वंचितों और पीड़ितों की सेवा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया। उनका त्याग, संघर्ष और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

गुरुवार को चौधरी चरण सिंह चौक स्थित क्लासिक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में अति विशिष्ट अतिथि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं किसान ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह, प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, अमरोहा जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, मुख्तियार सैफी, हिमाचल सिंह तेवतिया, शोभित सिरोही, राजेंद्र सिंह, राहुल बालियान, हिमांशु राजपूत, हुकुम सिंह चौहान, जुनेद आलम, संजू चौधरी, सौरभ चौधरी, सुधीर बिश्नोई, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रुहेलखंड क्षेत्र रामवीर सिंह ने और संचालन रालोद मुरादाबाद जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights