बिजली के पाेल से टकराई बाइक, युवक की माैत

मीरजापुर, 29 मई (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव निवासी एक युवक की गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। 32 वर्षीय नागेंद्र, जो हलिया बाजार से अपने गांव मतवार लौट रहा था, बडौही मोड़ के पास बाइक से असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद नागेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर हलिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने पुष्टि की कि नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights