संदीप भारद्वाज

 

पुरकाजी। फलौदा गाँव के राजकुमार जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक त्यागी (हाँकटी वाले) रहे। मुख्य अतिथि एवं आसपास के क्षेत्र से आए सम्मानित ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं में कक्षा छः से मानवी कक्षा सात पूर्वी त्यागी कक्षा आठ आकांक्षा कक्षा नौ वैष्णवी व पूर्वांश कक्षा दस नेहा व प्रशांत कक्षा ग्यारह सुहानी व वंशिका कक्षा बारह पायल त्यागी तथा ऋषिका त्यागी शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव त्यागी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, उप प्रबंधक हरीश त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र प्रसाद, जसवंत त्यागी, प्रवीण त्यागी, विनोद त्यागी, सुशील आर्य, मास्टर उमेश त्यागी, कामेश त्यागी, सुंदरलाल प्रजापति, बसंत अनिरुद्ध त्यागी, प्रदीप कौशिक, विभोर त्यागी, प्रिंस त्यागी, मांडला से प्रदीप कुमार, नवीन त्यागी प्रधान, अनिल त्यागी, सुनील त्यागी, कमल त्यागी, हिमांशु त्यागी, अमर त्यागी, ओमदत्त त्यागी (कोषाध्यक्ष जय भारत इंटर कॉलेज छपार), राजेश त्यागी (पूर्व प्रबंधक जय भारत इंटर कॉलेज छपार) एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights