कुमाऊं में हाेली की हुई शुरूआत,  चंपावत व पिथाैरागढ़ के हाेल्याराें ने जमाया रंग

चंपावत, , 23 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय में ‘कलश संगीत कला समिति’ की ओर से आयोजित प्रथम होली महोत्सव में नामी होल्यारों ने होली के जबरदस्त रंग बिखेरे। हेम पांडेय ने राग श्याम कल्याण में ‘नंद गांव बरसाने चली’ से महोत्सव का शुभारम्भ किया। एक स्थानीय मैरिज हाॅल में देर रात तक चले होली कार्यक्रम का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, क्षेत्र पंचायत प्रशासक रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय और व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत सहित कई जगहों के नामी होल्यारों के साथ ही बाल कलाकारों ने भी उम्दा प्रस्तुतियां दीं। शास्त्रीय संगीत पर आधारित कुमाऊंनी बैठकी होली में पिथौरागढ़ जिले के प्रमुख होल्यार शंकर पंत, रवि, राहुल, चारू पंत, प्रांजल पंत एंव पाटी के होल्यार विशाल पचौली, सागर पंत, नैनीताल के प्रमुख होल्यार हेम पंत, लोहाघाट के होल्यार जगदीश खर्कवॉल, प्रणव शर्मा, कमल वर्मा, संजय पंत, किरन जुकरिया, राजू पंत, अंकित जोशी, चम्पावत के होल्यार धरम सिंह अधिकारी, गिरीश पंत, हिमेश कलखुडिया, संजय जोशी, महेश जोशी ने संपूर्ण रात्रि विभिन्न रागों जैसे श्याम कल्याण, काफी, जंगला काफी, खम्माच, सहाना, देश, विहाग, जैजैवंती, झिंझोटी, पीलू, परज, भैरवी आदि प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर बाल कलाकार अंकित जोशी, मानस पंत के साथ ही सागर मौनी, विशाल पचौली, अंकित जोशी, रवि, प्रांजल, चारू पंत, राजू बोहरा ने होल्यारों के साथ तबले में संगत की। एंजेल्स एकेडमी के संगीत शिक्षक सागर मौनी के मार्गदर्शन में बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights