ayodhya-rss-vidhyarthi-ekatrik

अयोध्या, 17 मई । राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति एवं परमवैभव की प्राप्ति के निमित्त सतत क्रियाशील राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अयोध्या महानगर के ‘विद्यार्थी कार्य विभाग’ के तत्वावधान में साकेत निलयम संघ कार्यालय पर एक भव्य एवं वैचारिक रूप से सारगर्भित ‘विद्यार्थी एकत्रीकरण’ का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में महानगर के सभी 15 नगरों से पधारे लगभग 500 विद्यार्थी स्वयंसेवकों ने अपनी ऊर्जावान उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में अयोध्या महानगर के माननीय संघचालक विक्रमा प्रसाद पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एकत्रीकरण के मुख्य आकर्षण एवं पाथेय के रूप में अवध प्रांत के संपर्क प्रमुख गंगा सिंह का ओजस्वी एवं दिशा-निर्देशक उद्बोधन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘शताब्दी वर्ष’ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि शताब्दी वर्ष केवल एक कालखंड का पूर्ण होना मात्र नहीं है, अपितु यह भारतीय समाज के सर्वांगीण रूपांतरण एवं नवजागरण का एक राष्ट्रीय अनुष्ठान है।

इस महत्त्वपूर्ण एवं ऊर्जावान एकत्रीकरण में अयोध्या महानगर के महानगर प्रचारक सुदीप सायं प्रचारक आकाश,सह कार्यवाह राहुल ,सूरज विद्यार्थी प्रमुख अनमोल, अनुभव सोमवंशी, शिवेन सहाय, अभिषेक,सुधीर ,आलोक,उमेंद्रमणि ,राजेंद्र, बालेंदु तथा महानगर के सभी विस्तारकगण की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र-आराधना के संकल्प एवं ध्येय-निष्ठा के भाव के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित विद्यार्थी स्वयंसेवकों ने ‘पंच-परिवर्तन’ के पंचशील को अपने व्यक्तिगत आचरण में उतारने तथा समाज-जीवन में रचनात्मक एवं दूरगामी परिवर्तन लाने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights