मनीष अग्रवाल
गागलहेड़ी। जनपद में घूम रहे गली गली आवारा कुत्ते लगातार दे रहे हादसों को दावत। हरोडा मुस्तहकम में दुकान से समान लेने गए 6 वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने हमला कर गम्भीर घायल किया। परिजन गम्भीर घायल को जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया। हरोडा मुस्तहकम निवासी जुबैर का लगभग छह वर्षीय पुत्र अक़दस बुधवार प्रातः घर के पास स्थित परचून की दुकान से नाश्ता लेने गया था। रास्ते मे कुत्तों ने अक़दस पर हमला कर उसे कई जगह काट कर गम्भीर घायल कर दिया। शोर सुनकर अक़दस के परिजन मौके पर पहुंचे व गम्भीर घायल को सीएचसी लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने अक़दस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अक़दस को मृत घोषित किया। मजदूर जुबैर के चार बच्चो में अक़दस तीसरे नम्बर का था। अक़दस की।मौत की खबर से गांव में मातम पसरा है।
