महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।अभियान के दौरान टीमों ने कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।

इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 की जानकारी दी गई।टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना है, ताकि वे निर्भीक होकर समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।
