aap-stages-statewide-protests-

गोरखपुर, 03 मई । उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेन्द्रों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

गोरखपुर में जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में स्मार्ट मीटर को “डिजिटल लूट” बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है—रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली नहीं मिलती और बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की इस योजना में पारदर्शिता की कमी है और बड़े घोटाले की आशंका है। साथ ही, किसानों पर लगाए जा 4G स्मार्ट मीटर से भी बिजली बिल बढ़ने और नेटवर्क समस्या के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है।

आप ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में आशीष कुशवाहा, अमिताभ जायसवाल, मोहम्मद कलीम, डॉ. वाहिद रहमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights