पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जुबानी हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है. हमने कहा था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ जाएगी. खाना पीना महंगा होगा, ट्रांसपोर्ट महंगा होगा, हवाई यात्रा महंगी होगी.

इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी भी, वे अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी. अखिलेश यादव ने सीधे तो नहीं, लेकिन इशारों में कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ संभव है. अखिलेश ने कहा कि, जब मोबाइल ऑफ है, तब भी अलर्ट आएगा. ये आपके अंदर फियर क्रिएट करना चाहते हैं. बीजेपी डराकर चुनाव लड़ना चाहती है. उन्होंने कहा कि, अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं?

दिल्ली में स्टूल मिलता है या कुर्सी- अखिलेश यादव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि देखिए दिल्ली में स्टूल मिलता है या कुर्सी मिलती है. अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि जो कभी हमने अपनी सरकार में दिए थे, वो लैपटॉप आज भी चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल डिवाइड खत्म करने के लिए हमने शुरू किया था, आज हम सरकार में नहीं है लेकिन जिन्होंने मेहनत की है उनको आवार्ड के तौर पर देते हैं.

भ्रष्टाचार की वजह से बढ़ी है महंगाई- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है, जैसे ही चुनाव खत्म होगा, वैसे ही महंगाई बढ़ जाएगी. डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ने से और चीजे भी महंगी हो जाती है. अखिलेश यादव ने कहा कि सुना है हवाई यात्रा भी महंगी होनी है. बीजेपी ने भ्रस्टाचार नहीं रोका, उसकी वजह से महंगाई है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights