modern-technology-will-provide

कानपुर, 03 मई । शहरवासियों को अत्याधुनिक तकनीक से दंत उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डिजिटल एक्स-रे, लेजर ट्रीटमेंट और थ्री-डी इम्प्लांट जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। दर्द रहित और किफायती इलाज के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। दांतों की नियमित सफाई और समय पर उपचार पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्वस्थ दांत ही स्वस्थ शरीर की पहचान हैं। यह बातें रविवार को डेंटिस्ट डॉ जसलीन कोहली ने कहीं।

शहर में बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘दंतवेदा क्लिनिक’ का शुभारंभ ब्रम्ह नगर में किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन विजय कपूर ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्लिनिक की निदेशक डॉ जसलीन कोहली ने बताया कि यहां मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में डिजिटल एक्स-रे, लेजर ट्रीटमेंट, पेनलेस रूट कैनाल और थ्री-डी इम्प्लांट जैसी आधुनिक सेवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही दांतों की सफाई, कैविटी, मसूड़ों की बीमारी, टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार और बच्चों के दांतों की देखभाल एक ही छत के नीचे होगी।

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर दांतों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर बड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए हर छह महीने में दांतों की सफाई कराना जरूरी है। उनका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती उपचार उपलब्ध कराना है।

क्लिनिक की एक विशेषता यह भी है कि यहां बच्चों के लिए प्लेइंग एरिया बनाया गया है, जिससे इलाज के दौरान उनके साथ आए बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ कोहली पिछले सोलह वर्षों से दंत चिकित्सा सेवा दे रही हैं। उन्होंने देहरादून के एक अस्पताल में दस वर्ष, कानपुर के आभा नर्सिंग होम में पांच वर्ष तक सेवाएं दी हैं और वर्तमान में जवाहरलाल रोहतगी अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।

इस अवसर पर मनप्रीत सिंह, गप्पी, डिंपल, काके सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights