अहिल्याबाई जयंती पर ज्ञान, सम्मान और संस्कार का संगम

मीरजापुर, 31 मई (हि.स.)। भारतीय इतिहास की आदर्श नारी, पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर मीरजापुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बरौधा कचार के सभागार में एक प्रेरणास्पद और सम्मानजनक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जसविंदर सिंह सरना (गोल्डी) मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रानी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान एक विशेष ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा 30 मई को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दो आयु वर्गों जूनियर (08–15 वर्ष) और सीनियर (16–25 वर्ष) – में आयोजित की गई थी।

मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा ने माता अहिल्याबाई के जीवन और समाज के लिए किए गए अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने दहेज प्रथा का विरोध, विधवा पुनर्विवाह का समर्थन, और शिक्षा के अधिकार जैसी सामाजिक क्रांतियों की नींव रखी थी।

कार्यक्रम का संचालन अभियान जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने किया, जबकि द्वितीय सत्र का संचालन जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी ने संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights