लखनऊ। सावन माह के दौरान कंावडियो पर टिप्पणी करना पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद को भारी पड़ गयी । विदित हेै कि स्वामी प्रसाद अक्सर अपनी ब्यान बाजी के कारण हिंदू संगठनों के निशाने पर रहते है। अब स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद पर परिवाद दर्ज हो गया हैं ।
मामला सावन माह का है जब कावड़ यात्रा चल रही थी उसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कंावड़ियों को लेकर एक बयान दिया था जिस का हिंदू संगठनों ने विरोध किया था। इस मामलें मे एक याचिका दायर की गई हेै। याचिका दायर होने के बाद न्यायालय ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया है। यह याचिका दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा 21 अगस्त को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट की अदालत में दायर की थी।

याचिका में यह आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने शिवभक्त कंावड़ियों को गुंड़ा और अराजक तत्व कहा था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी । मामले की सुनवाई आदित्य सिंह सिविल जज(सीनियर डिवीजन) की अदालत में हुई। इस मामले में 17 अक्टूबर को जिरह पूरी हो के बाद अदालत द्वारा फैसला सुरक्षित रखा गया था। अब अदालत द्वारा आदेश जारी कर दोनों नेताओं के खिलाफ परिवाद दर्ज करने की अनुमति दी गयी हेै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights