बोलेरो वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत

पौड़ी गढ़वाल, 22 मई (हि.स.)। थलीसैंण थानाक्षेत्र में एक बोलेरो वाहन ग्राम सुकई के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

थलीसैंण के थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर ग्राम सुकई से करीब एक किलो मीटर पहले जंगल में तलाश करने पर पता चला कि राष्ट्रीय राजमार्ग बैजरो थलीसैंण की ओर एक बोलेरो वाहन 100 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी किनारे खायी में गिरा हुआ है। वाहन में चालक सहित कुल 7 सवारी थे। बताया कि घायल एवं मृतक गाजियाबाद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे।

दुर्घटना में बिलेश्वरी देवी पत्नी खुशाल सिंह निवासी ग्राम नानस्यूँ पजियाणा उम्र-55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि दुर्घटना में अक्षरा उम्र-13 वर्ष पुत्री सुनील निवासी ग्राम नानस्यूँ पजियाणा, दिपांशु उम्र- 9 वर्ष पुत्र दिनेश, मनवर सिंह उम्र-38 वर्ष, सन्दीप उर्फ सन्नी उम्र-30 वर्ष, बलेश्वरी देवी उम्र-62 वर्ष पत्नी दर्शन सिंह, बथुली देवी उम्र-62 वर्ष पत्नी सैन सिंह घायल हो गए। बताया कि सन्दीप उर्फ सन्नी बैजरों से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार हुआ था। चार घायलों को गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर इलाज हेतु भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights