राजधानी दिल्ली में हफ्ते के पहले ही दिन यानी सोमवार की सुबह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्लीवालों को सुबह-सुबह ही उमस और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ा। वहीं IMD के मुताबिक आज दिन चढ़ने के साथ लू और तपिश और बढ़ सकती है जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

PunjabKesari

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से थोड़ा अधिक है।

PunjabKesari

लोधी रोड में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आयानगर में तापमान गिरकर 21.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस समय के लिए सामान्य स्तर के करीब है।

PunjabKesari

शहर में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया।

वहीं सीपीसीबी के मुताबिक एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights