छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ जब युवक मकान की छत पर काम में व्यस्त था। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर की बताई जा रही है।

झटके से छत से नीचे गिरा युवक

करंट का झटका इतना जोरदार था कि टीका राम सीधे छत से नीचे जमीन पर आ गिरा। तेज करंट और सिर पर लगी चोट के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार दादर बस्ती निवासी 28 वर्षीय टीका राम यादव निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान वह 11 केवी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights