सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी और कामजोंग जिलों से एक उग्रवादी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी के बिंपाराव से गिरफ्तार किए गए चार लोग प्रतिबंधित ‘कुकी नेशनल फ्रंट (पी)’ के एक काडर के तहत कथित तौर पर काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमा सीमा पर कामजोंग के कुल्तुह गांव में शुक्रवार को प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक सक्रिय काडर को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है।

पुलिस ने साथ ही बताया कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य के पांच जिलों में लोगों ने ‘‘स्वेच्छा से’’ कई हथियार और गोला-बारूद पुलिस को सौंपे।

उन्होंने बताया कि टेंग्नौपाल, इंफाल पूर्व, कांगपोकपी, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों में सौंपे गए इन हथियारों में राइफल, ग्रेनेड, मोर्टार और देसी हथगोले शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights