भारत का 20 सदस्यीय दल सोमवार से शुरू हो रही विश्व मुक्केबाजी कप कजाकिस्तान 2025 में महिला और पुरुष वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेगा।

कजाकिस्तान चरण चार जुलाई तक चलेगा। इसमें ओलंपियन सहित 31 देशों के 400 से अधिक मुक्केबाज पुरुष और महिला दोनों वगरे की 10 भार श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भारत की 10 सदस्यीय महिला टीम में पेरिस 2024 ओलंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता जैस्मीन लैम्बोरिया के साथ-साथ टोक्यो ओलंपियन और पूर्व एशियाई चैंपियन पूजा रानी भी शामिल हैं। पुरुष टीम का नेतृत्व हितेश गुलिया, अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) और विजेता नरेंद्र बेरवाल इस टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय मुक्केबाजी टीम

पुरुष वर्ग : जदुमणि सिंह मंडेंगबाम (50 किग्रा), मनीष राठौड़ (55 किग्रा), सचिन (60 किग्रा), अभिनाश जामवाल (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), निखिल दुबे (75 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), विशाल (90 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (90 से अधिक किग्रा) भार वर्ग।

महिला वर्ग : मीनाक्षी (48 किग्रा), अनामिका (51 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जैस्मीन लेम्बोरिया (57 किग्रा), संजू (60 किग्रा), नीरज फोगट (65 किग्रा), एस चानू (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा) और नूपुर (80 से अधिक किग्रा) भार वर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights