’लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, मुजफ्फरनगर को सीबीएसई से मिली संबद्धता।’
मुजफ्फरनगर के लिए यह हर्ष और गर्व का पल है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन विद्या भारती के तत्वाधान में चलने वाले शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आधिकारिक संबद्धता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सतत प्रयास, शिक्षकों की निष्ठा तथा प्रबंधन की दूरदर्शिता का परिणाम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि सीबीएसई संबद्धता मिलने से छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवीन पाठ्यक्रम तथा प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मार्ग भी प्रशस्त होगा। एक अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले नवीन सत्र के लिए सभी कक्षाओं में सीबीएसई के अनुसार प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय पूर्व की भांति सीबीएसई के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भी हर्ष व्यक्त किया और इसे एक नई शुरुआत के रूप में देखा। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights