राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब सांसद अशोक मित्तल को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी. इस बीच अशोक मित्तल ने बड़ा बयान दिया जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. राघव चड्ढा और पार्टी के बीच किसी भी तरह की अनबन के कयासों को खारिज करते हुए अशोक मित्तल ने कहा कि राघव चड्ढा पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्हें डिप्टी लीडर बनने की बधाई दी.

अप्रैल 2022 में अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद बने. गुरुवार, 2 अप्रैल को अशोक मित्तल सदन में ‘ग्रीन कवर’ मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे कि तभी संजय सिंह ने उन्हें अपने पास बुलाया और उनके नए पद और जिम्मेदारी की जानकारी दी.

‘संजय सिंह की बात सुनकर मैं हैरान रह गया’- अशोक मित्तल

अशोक मित्तल ने कहा कि वह संजय सिंह की बात सुनकर हैरान रह गए, जब उनसे कहा गया, “अबसे राघव चड्ढा की जगह आप डिप्टी लीडर होंगे.” लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा इस बड़े बदलाव के बीच में उन्होंने सदन में अपनी बात पूरी की और फिर एक बजे के करीब बाहर आए.

अशोक मित्तल ने कहा कि जब वह संसद से बाहर आए, तो उन्हें राघव चड्ढा मिले. वह राघव चड्ढा ही थे जिन्होंने उन्हें सबसे पहले बधाई दी थी.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights