up-hamirpur-rawan-dahan-

हमीरपुर, 08 नवंबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक पखवारे से चल रही रामलीला मैदान में दीपावली की शाम रविवार को राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। राम ने अत्याचारी रावण का विनाश किया। राम के धनुष से निकला तीर रावण की नाभि में लगते ही रावण धूं-धूं कर जलने लगा। रावण दहन के बाद लोगों ने पटाखे और गोले दाग खुशी का इजहार किया। वहीं रात में लोगों ने अपने घरों में गणेश लक्ष्मी का पूजन कर धन धान्य की कामना की। सारी रात गोलों और पटाखों की आवाज से सारा वातावरण गूंजता रहा। रात में घर घर जले दीपकों से पूरा नगर जगमगाता रहा।

उल्लेखनी है कि राठ कस्बे में दशहरा की बजाय दीपावली पर रावण का वध किया जाता है। पिछले एक पखवारे से चल रही रामलीला में रविवार की शाम राम रावण युद्ध के मंचन के दौरान जब विभीषण के कहने पर राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो तीनों लोकों का विजेता अहंकारी रावण चींखता हुआ धरा पर गिर गया। इसके बाद राम ने रावण के भव्य और विशाल लोहे के बने पुतले पर अग्रि बाण चलाया तो रावण रूपी अहंकार का पुतला आग में जलकर स्वाहा हो गया। इस मौके पर जमकर पटाखे और गोले दागे गये। रावण वध देखने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक रामलीला मैदान में मौजूद रहे। रात होते ही लोगों ने अपने घरों में गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पूर्ण विधि विधान से पूजन कर धन धान्य की कामना की। बच्चों और बड़ों ने रंग बिरंगी बारूदी फुलझडियों जला खुशियां मनाईं। घरों के बाहर जगमगा रही बिजली की झालरें आकर्षण कर केंद्र रही। वहीं व्यापारियों एवं दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठान पर पूजा अर्चना की।

आखिरी दिन खूब बिके गणेश लक्ष्मी दीपावली के दिन रामलीला में लगे मेले में गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीददारी के लिए बड़ी भीड़ रही। मेले में लगी गणेश लक्ष्मी की दुकानों पर अपनी पसंद की मूर्तियां खरीद लोगों ने जमकर खरीददारी की। दुकानों पर मूर्तियां खरीदने वालों की भीड़ अधिक होने से दुकानदारों ने मूर्तियों के दाम बढ़ा दिए। जिससे उनकी चांदी रही। मूर्ति बेंचने वाले दुकानदार अजय साहू ने बताया कि 101 रूपये में मिलने वाली मूर्तियां 151 रूपये में बेंची गईं। वहीं मिठाई खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ लगी रही।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights