भारत मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर,हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की बहुत अधिक संभावना जताई है. आईएमडी के अलर्ट के अनुसार इस दौरान 60–80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.
हरियाणा और राजस्थान के इन इलाकों में भी धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश (60–80 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं के साथ) होने की बहुत संभावना है. फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह (हरियाणा) तथा भिवाड़ी और खैरथल (राजस्थान) में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.
इसके अलावा 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ अगले 2 घंटों के दौरान कुरुक्षेत्र, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, सिवानी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्ठनहैल, झज्जर, लोहारू, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा); शामली, कांधला, बरौत, बागपत, खेकड़ा (उत्तर प्रदेश); भादरा, सिद्धमुख, सादुलपुर, पिलानी, झुंझुनूं, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर, विराटनगर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ (राजस्थान) में हल्की बारिश होने की संभावना है. इन सभी क्षेत्रों में अगले दो घंटे के भीतर हल्की बारिश और तेज़ हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में आज AQI कितना?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी आता है. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के अनुसार 31 मार्च को आसमान में आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा. दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की बारिश बूंदाबांदी होने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहेगा और अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहेगा. सतह पर चलने वाली मुख्य हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से आने की संभावना है, जिसकी गति सुबह के समय 10किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है. दोपहर के समय हवा की गति बढ़कर 12किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाएगी और यह उत्तर दिशा से चलेगी. शाम और रात के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और उत्तर-पूर्व दिशा से चलते हुए 15किलोमीटर प्रति घंटा से कम रहेगी.
