बिहार के भोजपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाज मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दौलतपुर गांव के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के राम शहर गांव निवासी देव लाल महतो के 21 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह उड़ीसा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात को दुर्गा पूजा घूमने के बाद मंजीत घर लौट रहा था, तभी दौलतपुर गांव के समीप एक सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।  इस घटना में दोनों ही युवक घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, दूसरे युवक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights