-----------------------------

मुरादाबाद, 22 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में समग्र शिक्षा, एलिम्को कानपुर और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांग बच्चों के लिए महत्वपूर्ण पहल की। कांठ के बीआरसी छजलैट में मंगलवार को एक मापन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 123 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण और व्यक्तिगत आवश्यकताओं का आंकलन हुआ। कुल 201 सहायक उपकरण और 3 कृत्रिम अंग स्वीकृत किए गए।

शिविर का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह और जिला समन्वयक आईईडी डॉ. तारा सिंह के निर्देशन में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि विशेषज्ञों ने मूक-बधिर, अस्थि, बौद्धिक, बहु और दृष्टि दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि सहायक उपकरण बच्चों में आत्मविश्वास जगाते हैं और आत्मनिर्भरता की राह आसान करते हैं। यह पहल दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का एक सार्थक कदम है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights