सहारनपुर / मंगलवार को थाना मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह यादव द्वारा क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ आगामी पर्व बकरा ईद त्यौहार को लेकर पैदल मार्च किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर के दिशा निर्देश पर मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने आगामी बकरा ईद के पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अपने थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च करते समय गोकशो के घर पर भ्रमण कर जानकारियां ली। वही बताया कि ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये आज अपने थाना क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला गया ।
आगामी त्यौहार ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए क्षेत्राधिकारी बेहट के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया । थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ अपने थाना क्षेत्र एवं मार्गो में पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी ने सभी क्षेत्र वासियों को नवाज के संबंध मे समुचित दिशा-निर्देश दिये। आगामी त्यौहार ईद का पर्व मनाये जाने को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहारनपुर जनपद की पुलिस लगातार शांति समिति की बैठक कर एवं मार्गों का निरीक्षण कर रही है। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की किसी भी तरह की क्षेत्र में अफवाह पर धयान न दे। और कहां प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दे और अवशेषों को खुले में मत डालें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights